Girl Child Investment Plan: हर माता-पिता का एक सपना होता है. वह अपनी बेटी के भविष्य के लिए पॉलिसी लेने के बारे में सोच- विचार करते है. वह सबसे पहले कन्यादान पॉलिसी या सुकन्या समृद्धि योजना की ओर जाते हैं. इन दोनों पॉलिसियों को बेहतर तरीके से देख लेते हैं कि किस पॉलिसी को सबसे ज्यादा रिटर्न मिलता है. हर पॉलिसी की अपनी शर्तें, लाभ और रिटर्न का तरीका अलग होता है। इसलिए बिना पूरी जानकारी के निवेश करना आगे चलकर परेशानी दे सकता है।
LIC कन्यादान पॉलिसी क्या है? (Girl Child Investment Plan)
LIC कन्यादान पॉलिसी एक ऐसी बीमा योजना है, जिसमें बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। यह पॉलिसी पिता के नाम से ली जाती है और बेटी को इसका लाभ मिलता है। इसका उद्देश्य बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए निर्धारित किये गये समय बाद अच्छी राशि उपलब्ध कराना होता है। इस योजना में नियमित रूप से प्रीमियम जमा करना होता है, और यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पिता को कुछ हो जाता है तो आगे का प्रीमियम माफ हो सकता है, लेकिन बेटी इस पॉलिसी का पूरा लाभ मिलता है।
कौन पात्र है?
Maruti Suzuki Ertiga 2026: पावरफुल इंजन, 35 Kmpl माइलेज, स्मार्ट फीचर्स और कीमत ₹8.95 लाख से शुरू
Girl Child Investment Plan के लिए LIC कन्यादान पॉलिसी करवाने के लिए निचे दी गयी योग्यताएं होनी चाहिए-
- पिता की आयु आम तौर पर 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- बेटी की आयु कम से कम 1 वर्ष होनी चाहिए।
LIC कन्यादान पॉलिसी: कैसे जुड़ें? (Girl Child Investment Plan)
पॉलिसी से जुडने के लिए आप निचे पॉइंट को फॉलो कर सकते है-
- नजदीकी शाखा में जाकर जानकारी लें।
- आवश्यक कागज जैसे पहचान पत्र, आय प्रमाण और बेटी का जन्म प्रमाण देना होता है।
- तय समय तक नियमित अंशदान करना होता है।
LIC कन्यादान पॉलिसी के क्या लाभ है? (Girl Child Investment Plan)
इस पॉलिसी के कई फायदे है-
Instant Loan without CIBIL: बिना CIBIL के 50,000 तक का लोन, जानें कैसे मिलेगा तुरंत पैसा
- अगर किसी कारण पिता को कुछ हो जाए, तो आगे का अंशदान नहीं देना पड़ता।
- तय समय पूरा होने पर एकमुश्त राशि मिलती है।
- कुछ स्थितियों में बीच-बीच में राशी मिल सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई एक छोटी बचत योजना है। इस योजना के लिए माता-पिता अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं और हर साल तय राशि जमा कर सकते हैं। जमा की गई राशि पर सरकार द्वारा आकर्षक ब्याज दिया जाता है, जिससे समय के साथ अच्छा फंड तैयार हो जाता है। यह योजना खास तौर पर बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें कर में छूट का लाभ भी मिलता है और पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, इसलिए यह लंबी अवधि के लिए एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।
कौन पात्र है?
Girl Child Investment Plan में सुकन्या समृद्धि योजना के लिए निचे दी गयी योग्यताएं होनी चाहिए-
- बेटी की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के नाम पर खाता खोला जा सकता है।
कैसे आवेदन करें? (Girl Child Investment Plan)
इस योजना से जुडने के लिए आप निचे पॉइंट को फॉलो कर सकते है-
- डाकघर या अधिकृत बैंक में जाकर खाता खुलवाया जा सकता है।
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता की पहचान जरूरी होती है।
- हर वर्ष कम से कम तय न्यूनतम राशि जमा करनी होती है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ-
इस योजना पर सरकार द्वारा तय की गई आकर्षक ब्याज दर मिलती है।
ब्याज पर भी ब्याज जुड़ता है, जिससे धन तेजी से बढ़ता है।
आयकर में भी छूट का लाभ मिलता है।
18 वर्ष की आयु के बाद पढ़ाई के लिए कुछ राशि निकाली जा सकती है।
GIRL CHILD INVESTMENT PLAN
अगर आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो आपको दोनों विकल्पों (कन्यादान पॉलिसी और सुकन्या समृद्धि योजना) जो आपके लिए उपयुक्त हो उसे चुनना होगा. कन्यादान पॉलिसी माता-पिता के नाम से ली जाती है और इसमें 18 से 50 वर्ष की आयु वाले लोग निवेश कर सकते हैं। यह बीमा आधारित योजना है, जिसमें दुर्घटना या मृत्यु पर सुरक्षा लाभ मिलता है। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना सीधे बेटी के नाम पर खुलती है, 0–10 साल की बच्चियों के लिए उपलब्ध है और इसमें न्यूनतम 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है।
Disclaimer
यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। LIC कन्यादान पॉलिसी और सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित सभी विवरण समय-समय पर बदल सकते हैं। किसी भी योजना में निवेश करने से पहले कृपया आधिकारिक स्रोतों या वित्तीय विशेषज्ञ से आवश्यक रूप से जाँच कर लेनी चाहिए.

My name is Raman Roy and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Raman Roy ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 4 years of experience in Content writing and currently i am with bootlab.in